फर्जी आईडी से जनसंपर्क विभाग की खबरों में छेड़छाड़, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

बिलासपुर में एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने जनसंपर्क विभाग की फर्जी आईडी बनाकर विभाग की असली खबरों को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। इससे न सिर्फ विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि लोगों में गलतफहमी भी फैल रही है।

जनसंपर्क विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर रेंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी अब तकनीकी तरीकों से इस फर्जी आईडी चलाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी भ्रामक खबर को आगे न बढ़ाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button