भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन?

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। इन सभी ने अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मगर क्या आप जानते हैं कि इनमें सबसे अमीर भोजपुरी एक्ट्रेस कौन है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस नेटवर्थ के मामले में सबको पीछे छोड़ चुकी है।
1. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey): नेटवर्थ ₹30 करोड़

भोजपुरी की ‘ड्रीम गर्ल’ कही जाने वाली आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ बनी उनकी सुपरहिट जोड़ी के कारण भी है। आम्रपाली एक फिल्म के लिए लगभग ₹12 से ₹15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में काम किया है, जिससे उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹30 करोड़ हो चुकी है।
2. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee): नेटवर्थ ₹37 करोड़

भोजपुरी की ‘बोल्ड क्वीन’ मानी जाने वाली रानी चटर्जी इंडस्ट्री की सबसे सीनियर और अनुभवी एक्ट्रेस में से एक हैं। रानी एक फिल्म के लिए ₹20 लाख तक चार्ज करती हैं। रानी की कुल नेटवर्थ ₹37 करोड़ के आसपास बताई जाती है। वे रियलिटी शोज और वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
3. मोनालिसा (Monalisa): नेटवर्थ ₹35-40 करोड़

भोजपुरी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। उन्होंने बिग बॉस, नजर, और अन्य हिंदी टीवी शोज में भी काम किया है। एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब ₹35 से ₹40 करोड़ के बीच है। उनकी हॉट और ग्लैमरस छवि उन्हें एक अलग मुकाम देती है।
4. अक्षरा सिंह (Akshara Singh): नेटवर्थ ₹50-55 करोड़ – सबसे अमीर एक्ट्रेस

भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेसेज़ में शामिल अक्षरा सिंह इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। अक्षरा ना केवल फिल्मों में एक्टिव हैं बल्कि वो सिंगिंग, स्टेज शोज, और टीवी सीरियल्स में भी नाम कमा चुकी हैं। उनकी कुल नेटवर्थ ₹50 से ₹55 करोड़ के बीच है। वह एक फिल्म के लिए ₹20 लाख तक की फीस लेती हैं।





