रायगढ़ के भाटनपाली गांव में हनुमान मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, चर्च के बाहर भगवा झंडा लगाने पर विरोध, गांव में तनाव

रायगढ़। जिले के भाटनपाली गांव में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब गांव के एक छोटे हनुमान मंदिर को तोड़े जाने की खबर सामने आई। इस घटना से नाराज होकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि मंदिर को एक ऐसे व्यक्ति ने तोड़ा, जो पहले हिंदू था लेकिन अब ईसाई धर्म अपना चुका है। इससे नाराज ग्रामीणों और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने गांव के एक चर्च के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भगवा झंडा फहराया गया और चर्च में लगा क्रॉस भी हटा दिया गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाज़ी करने लगे। गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और हालात काबू में हैं।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई