बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, लेकिन सुविधाएं अब भी अधूरी

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य स्टेशन बिलासपुर में प्लेटफॉर्म नंबर 9 और 10 का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यह स्टेशन जल्द ही देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, जहां कुल 10 प्लेटफॉर्म होंगे।

हालांकि, प्लेटफॉर्म तो तैयार हो गए हैं लेकिन कई जरूरी सुविधाएं अभी अधूरी हैं। खासकर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का फिनिशिंग काम और कुछ अन्य हिस्सों का काम अब भी बाकी है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे ने गेट नंबर 4 पर एफओबी का विस्तार भी किया है, ताकि चुचुहियापारा और सिरगिट्टी जैसे इलाकों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। लेकिन अधूरा काम यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई लोग बिना टिकट स्टेशन में आते-जाते हैं, जिससे आरपीएफ और टीटीई की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि स्टेशन के दूसरे छोर पर एक नया प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है, ताकि लोग टिकट लेकर आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर सकें।

फिलहाल स्टेशन पर 8 प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें से 1 से 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनें रुकती हैं। हर दिन यहां से 60 से ज्यादा यात्री ट्रेनें और 200 से अधिक मालगाड़ियां गुजरती हैं। ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण अक्सर आउटर सिग्नल पर ट्रेनों को रुकना पड़ता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

रेलवे ने इसी समस्या को हल करने के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार की योजना बनाई थी। लेकिन काम की धीमी गति अब नई परेशानी बन गई है। अब यात्रियों को इंतजार है कि अधूरे काम कब पूरे होंगे और वे इन नई सुविधाओं का पूरा लाभ कब उठा सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई