रायगढ़ को संवारने में जुटे मंत्री ओपी चौधरी, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ में चल रहे कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन पार्क, बालसमुंद तालाब सौंदर्यीकरण, किसान राइस मिल, पुराना बस स्टैंड और कोसमनारा सड़क निर्माण जैसे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद रायगढ़ को और भी समृद्ध और विकसित बनाना है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना ही हमारी प्राथमिकता है।





