ठगी: KYC के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, नक्सल क्षेत्र से 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए उड़ीसा के नक्सल प्रभावित इलाके से तीन अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी KYC अपडेट करने के नाम पर लोगों को धोखा देकर बैंक खाते से लोन निकालते थे।

26 लाख से ज्यादा की ठगी

बिलासपुर निवासी जॉनसन एक्का के साथ ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर संपर्क किया और KYC अपडेट के बहाने उनका ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 26,74,701 रुपये का लोन निकाल लिया गया।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

साइबर टीम ने तकनीकी जांच और बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों कृष्णा लूहा, गुलेख कुम्हार और पंकज कुमार खैतान की पहचान की। विशेष टीम को उड़ीसा भेजा गया जहां स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने फर्जी सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दिया था।

पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक डिटेल, ओटीपी या सिम कार्ड किसी को भी न दें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऐप से बचें और ठगी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या cybercrime.gov.in पर करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई