सूरजपुर: 26 मई को प्लेसमेंट कैंप, 150 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सूरजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा 26 मई को जनपद पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैंप में चेन्नई की निजी कंपनी राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड युवाओं को नौकरी का मौका दे रही है। कंपनी में टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इनमें प्रत्येक पद के लिए 50-50 वैकेंसी हैं। ये मौका उन युवाओं के लिए है जिन्होंने आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग या बीई/बीटेक किया है। इन पदों पर केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक संख्या में शामिल हों और इस अवसर का लाभ उठाएं। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी तरह की फीस लेने की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार 26 मई को तय स्थान पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ ले सकते हैं।





