सलमान खान के घर में छत्तीसगढ़ का युवक घुसा,

मुंबई |
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में छत्तीसगढ़ के एक युवक ने घुसपैठ कर दी, वहीं एक अन्य महिला ने दीवार फांदकर घर में घुसने की कोशिश की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला: छत्तीसगढ़ से आया युवक घर में घुसा
घटना 20 मई की है, जब दुर्ग (छत्तीसगढ़) से आया 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार किसी तरह सलमान खान के घर के अंदर तक पहुंच गया।
घर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को समय रहते पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक का मकसद क्या था।

दूसरी घटना: महिला ने दीवार फांदने की कोशिश की
इस घटना के ठीक दो दिन बाद, 22 मई की रात, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की।
महिला को भी सुरक्षा कर्मियों ने रोका और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इन घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।

क्यों बढ़ी सलमान की सुरक्षा?
बता दें कि साल 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जानलेवा धमकियों के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी।
इस सुरक्षा घेरे में उनके साथ 11 सुरक्षा अधिकारी, PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और कमांडो हर वक्त मौजूद रहते हैं।

सलमान खान की गाड़ी बुलेटप्रूफ है और गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी को भी हाल ही में बुलेटप्रूफ किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरे भी पूरे परिसर में लगाए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button