शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी

बिलासपुर। शहर में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला से शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को पहले शेयर बाजार में निवेश के बदले अच्छा मुनाफा देने का लालच दिया गया। भरोसा जीतने के लिए शुरूआत में उसे थोड़ा-बहुत फायदा भी दिखाया गया।

इसके बाद ठगों ने गारंटी और भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला से अलग-अलग किश्तों में 60 लाख रुपये की बड़ी रकम निवेश करवा ली। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई