छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी खत्म, DGP ने जारी किया निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पुलिस अफसरों की शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है।

अब राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हर शनिवार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे और नियमित रूप से काम करेंगे। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करना और लंबित फाइलों, मामलों एवं शिकायतों का शीघ्र समाधान करना है। विभाग का मानना है कि अतिरिक्त कार्यदिवस से प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

DGP के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह निर्णय पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशानुसार लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी ADG, AIG और शाखा प्रभारी अधिकारी शनिवार को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

उच्च अधिकारियों को किया गया निर्देशित

आदेश के अनुसार, अब से प्रत्येक शनिवार को ADG (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) को अपनी-अपनी शाखाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही AIG (सहायक पुलिस महानिरीक्षक) और शाखा प्रभारी अधिकारियों को भी शनिवार को कार्यालय में रहकर विभागीय कार्यों का निपटारा करना होगा।

 

image 36
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई