रायगढ़: इलाज के बहाने पुलिस को चकमा देकर राशन दुकान संचालक फरार

रायगढ़। राशन घोटाले के आरोपी एक राशन दुकान संचालक ने अस्पताल में इलाज के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

धरमजयगढ़ के पतरापारा में रहने वाला शेषकुमार साहू, जो मूल रूप से सारगढ़ बिलाईगढ़ के ग्राम सुर्सी का निवासी है, वहां राशन दुकान चलाता था। उस पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप था। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और कागजी कार्रवाई के बाद जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो उसे इलाज के लिए रायगढ़ लाया गया।

पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन आरोपी ने इलाज अच्छा नहीं होने की बात कहकर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग की। परिजनों के दबाव और जवाबदारी की बात कहने पर पुलिसकर्मी सोनेलाल कुजूर ने उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। 18 मई को एक और आरक्षक प्यारा जीवन टोप्पो को सुरक्षा के लिए साथ भेजा गया।

आरोपी के साथ उसका भतीजा कमलेश साहू भी शुरू से अस्पताल में मौजूद था। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे शेषकुमार और कमलेश चुपचाप कमरे से बाहर निकल गए। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा और रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने आरक्षक प्यारा टोप्पो को धक्का दे दिया और भागने लगा। आरक्षक सोनेलाल ने पीछा किया, लेकिन भतीजे कमलेश ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शेषकुमार फरार हो गया।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई