रायगढ़ के जिंदल कोयला खदान में डंप कोयले में लगी भीषण आग, हजारों टन कोयला जलकर राख

रायगढ़। गारे पेलमा 4/6 जिंदल कोयला खदान में डंप कोयले में पिछले 6 दिनों से भीषण आग लगी हुई है। इस आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हजारों टन कोयला इस आग में जलकर राख हो गया है। आग की जानकारी कंपनी प्रबंधन को होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और आग बुझाने की कोई कोशिश नजर नहीं आ रही।

इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। आग से न सिर्फ भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि आसपास के इलाके में धुआं और प्रदूषण फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

अधिकारी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें, ऐसा क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई