अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 26 नक्सली मारे गए; टॉप कमांडर घेरे में

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार, कम से कम 26 नक्सली मारे जा चुके हैं और कई अन्य घायल होने की आशंका है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के शीर्ष कमांडर रुपेश और विकल्प को भी सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया है।

इस ऑपरेशन में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीमें शामिल हैं। साथ ही कोबरा और STF कमांडो भी इस कार्रवाई में भाग ले रहे हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और लगातार इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट से मिली थी बड़ी कामयाबी

इससे पहले कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले इस अभियान में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया, 214 माओवादी ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए, और 450 IED बरामद किए गए थे।

जवानों का बढ़ा मनोबल

ऑपरेशन के दौरान कई जवान घायल भी हुए थे, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है। लगातार हो रहे इन अभियानों से नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इलाके अब धीरे-धीरे खाली हो रहे हैं। सुरक्षा बलों की रणनीति स्पष्ट है,कि अबूझमाड़ और आसपास के क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास लौटाना।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button