बांग्लादेशी नागरिको के मददगार में कांग्रेस नेता का नाम, ATS ने की पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस नेता की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है। कांग्रेस नेता पर आरोप है, कि उन्होंने अपने लेटरहेड का उपयोग कर बांग्लादेशी नागरिकों को स्थानीय निवासी बताकर प्रमाण पत्र जारी किए। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर अवैध घुसपैठियों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करवा लिए।

मामले का खुलासा जेल में बंद तीन बांग्लादेशी भाइयों  मोहम्मद स्माइल, शेख अकबर और शेख साजन से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की पूछताछ के दौरान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार एटीएस ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद से उक्त मामले में पूछताछ भी की है। हालांकि पार्षद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले ही भिलाई से एक बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच में लगातार इस बात के प्रमाण मिल रहे हैं कि राज्य में बड़ी संख्या में घुसपैठिए फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे हैं। यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई