Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नशा करने के लिए नहीं दिए पैसे, तो साफ्टवेयर इंजीनियर से मारपीट करके आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया किया अपलोड, पुलिस जुटी जांच में

अमन डॉन गैंग के गुर्गों ने रायपुर पुलिस को दी चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉ एंड आर्डर को अपराधी लगातार चुनाैती दे रहे है। नशे के लिए अपराधी राहगीरों से पैसे मांग रहे है। जो पैसा नहीं दे रहा, उसका घर तक पीछा करके उससे मारपीट कर रहे है और उसका वीडियो साेशल मीडिया में डालकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। अपराधियों की मनमानी का केस मुजगहन में सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद सोशल मीडिया में पीड़ित का वीडियो वायरल कर दिया। है। आरोपी लगातार पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है।

बोरियाकला स्थित रिद्धि-सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में शनिवार देर रात गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत युवक पंकज कुमार सिंह के घर पर पहले पथराव किया और फिर जबरन घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में सामने आया है कि हमलावर कुख्यात अमन डॉन गैंग के गुर्गे थे। वे नशे के लिए पैसे मांगने पंकज के घर पहुंचे थे। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के बाद आरोपियों ने खुद इस हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवक को बुरी तरह पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। इस शर्मनाक करतूत से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत फैल गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

देखे वीडियो…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई