कबीरधाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 9 संदिग्धों को पकड़ा

कबीरधाम। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कवर्धा शहर और उसके आसपास के 20 से ज्यादा इलाकों में दबिश दी। इस दौरान 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जो बिना वैध दस्तावेज और पुलिस सत्यापन के इलाके में रह रहे थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 4 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 महाराष्ट्र और 3 अन्य लोग शामिल हैं, जो बिना किसी दस्तावेज के यहां रह रहे थे। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

STF टीम ने बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 200 लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों के पास दस्तावेज नहीं पाए गए या जिन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था, उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button