कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विजयपुर गांव से एक दंपति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डस्टर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सड़क पर गिर गई और पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की मदद से घायल महिला को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।





