रायगढ़:बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, 7.44 लीटर अवैध शराब जब्त

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहा था और पुलिस ने मौके से 7.44 लीटर महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि नटवरपुर चौक के पास दिल्ली चाट ढाबा के सामने एक व्यक्ति शराब पहुंचाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरोज कुमार सिंह (40 वर्ष) निवासी ग्राम बंगुरसिया के रूप में हुई है। उसकी पैशन प्रो बाइक (CG 13 N 5062) की जांच करने पर हैंडल में टंगे झोले से 60 पाउच में पैक 6 लीटर महुआ शराब, 4 पाव देशी और 4 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब और बाइक जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





