रायगढ़:हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत

रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के गमेकेला भद्रापारा गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला। ये दोनों महिलाएं अपने घर के आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में आ गया और हमला कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इस समय लैलूंगा क्षेत्र में 21 हाथियों का झुंड घूम रहा है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन हाथियों की गतिविधियां अभी भी खतरा बनी हुई हैं।

हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों को गांव से दूर ले जाने की मांग की है ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई