भारत-पाक तनाव के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट – अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारी शुरू

बिलासपुर:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदेश दिए हैं कि सभी अस्पताल आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, एम्बुलेंस, जांच की सुविधा और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति में फौरन इलाज शुरू किया जा सके।
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सिम्स अस्पताल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीन डॉ. रामनेश मूर्ति और एमएस डॉ. लखन सिंह अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का अमला अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।





