जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले 24 लाख, पुलिस जांच में खुलासा; केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में  बिलासपुर जिले के मगरपारा स्थित एलआईसी शाखा में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां कुछ बीमा एजेंटों ने मिलकर जिंदा लोगों को कागजों में मृत दिखा दिया और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर करीब 24 लाख रुपये का बीमा क्लेम निकाल लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस धोखाधड़ी की शुरुआत ओखर गांव की संतोषी साहू के नाम पर हुई, जिसे झूठा मृत घोषित कर उसके पिता ने 6 लाख रुपये का बीमा क्लेम लिया। इसके बाद उसी नाम पर दोबारा एक नई पॉलिसी भी निकाली गई, जिससे शक और गहराया। जांच में खुलासा हुआ कि ममता, बबला, ईश्वर और शिवकुमार पांडेय के नाम से भी इसी तरह फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लाखों रुपये का क्लेम लिया गया।

एलआईसी की आंतरिक जांच में पता चला कि यह पूरा खेल तीन बीमा एजेंटों की मिलीभगत से हुआ है। शाखा प्रबंधक अलबन टोप्पो की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और राजेश कुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी एजेंट विजय पांडे और नरेश अग्रवाल पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई