रेलवे काम के चलते मई में कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया रास्ता

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में फ्लाईओवर निर्माण और चक्रधरपुर मंडल के सागारा स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ का मार्ग बदल दिया गया है।

रांची नगर के सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड और रोड ओवरब्रिज का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। इसी कारण रांची मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। वहीं सागारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।

इन ट्रेनों पर असर पड़ेगा:

18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को रद्द।

18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द।

18109/18110 टाटानगर–इटवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 11 से 26 मई तक पूरी तरह रद्द।

इसके अलावा 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 11, 13 और 16 मई को वैकल्पिक मार्ग यानी ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलाया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी ज़रूर ले लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई