कलमीटार में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीटार में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ब्रम्हा सौंरा, सौंरापारा कलमीटार का रहने वाला है, जो अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेच रहा था।

पुलिस को मुखबिर से इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। छापेमारी में 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये बताई गई है। आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में की गई।

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई