India-Pakistan War Day 2: पाकिस्तान के 50 से अधिक ड्रोन गिराए

India-Pakistan War Day 2: बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन भेजने के कोशिश की। जिसके बाद उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक गिराया। इस कार्रवाई में L-70 गन, Zu-23 मिमी गन, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया।





