Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रिलायंस ने वापस लिया अपना ट्रेडमार्क आवेदन, कहा- ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की बहादुरी का प्रतीक

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ट्रेडमार्क के रूप में रजिस्टर्ड कराने का अपना इरादा बदलते हुए आवेदन वापस ले लिया है. कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा है, ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की बहादुरी का प्रतीक और राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट जियो स्टूडियोज ने अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है, जिसे एक जूनियर अधिकारी ने अनजाने में दायर किया था.

इसमें आगे कहा गया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके सभी स्टेकहोल्डर्स को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहुत गर्व है, जो पहलगाम में पाकिस्तान की तरफ से कराए गए आतंकवादी हमले पर की गई जवाबी कार्रवाई थी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद की बुराई के खिलाफ भारत की अडिग लड़ाई में हमारे बहादुर सशस्त्र बलों की गौरवपूर्ण उपलब्धि है. आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में रिलायंस हमारी सरकार और सशस्त्र बलों के पूर्ण समर्थन में खड़ा है. ‘इंडिया फर्स्ट’ के आदर्श वाक्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है.

बता दें कि आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जोरदार हवाई हमला कर आतंकवादियों के 9 ठिकाने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए. भारत की यह सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई.

बुधवार सुबह लोगों की आंख इसी खबर के साथ खुली कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है. बस फिर क्या था, हर किसी की जुबां पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम था. देखते ही देखते यह इतना फेमस हो गया कि इसका ट्रेडमार्क लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया था. रिलायंस सहित बाकी सभी एप्लीकेंट क्लास 41 के तहत इस ऑपरेशन के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स चाहते थे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई