Police action: शराब भट्ठी में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों गिरफ्तार, जेल दाखिल

Police action: बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी में शराब जल्दी नहीं मिलने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने शराब दुकान में घुसकर जमकर हंगामा मचाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों विकास चौहान, रोहित चौधरी और दीपक यादव को मौके से पकड़कर थाना लाया गया। तीनों आरोपी बाल्को थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मारपीट की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।





