Bollywood news : सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी भूल चूक माफ, एडवांस बुकिंग हो चुकी थी ओपन

मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई थी. अब मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
मेकर्स ने फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह भी बताई है. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. मेकर्स के इस मूव की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.
इसे लेकर मेकर्स का कहना है कि पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ये फैसला लिया है.. 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में ये फिल्म रीलिज़ होगी.. हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है… वहीं लोग उनके इस फैसले की खुब तारीफ कर रहें.. लेकिन आपका क्या कहना है कमेंट करके जरुर बताएं..
मेकर्स ने इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ये मेकर्स का शानदार और सेंसिबल फैसला है. दूसरे ने लिखा- धन्यवाद maddockfilms और ये अच्छी बात है कि आपने हमारे देश के बारे में सोचा जो इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. एक ने लिखा-अच्छा है घर पर बैठकर मस्त देखेंगे.
भूल चूक माफ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी. फिल्म की अब तक एडवांस बुकिंग में 3000 से ज्यादा टिकट्स बिक गई थीं. इस फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा और सीमा पाहवा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.





