Big Action: फार्म हाउस में पुलिस का छापा, अवैध हुक्का बार का हुआ भंडाफोड़

Big Action: रायपुर। आदित्य फार्म हाउस के संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 06.05.2025 को थाना तेलीबांधा में आदित्य फार्म हाउस में एक पार्टी चलने जिसमें हुक्का का उपयोग होने के संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर तस्दीक हेतु उनि राजेन्द्र सिंह पैकरा व हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचे जहाॅ उक्त फार्म हाऊस में अवैध रूप से हुक्का उपलब्ध कराकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था।

मौके पर पार्टी आर्गेनाईजर विकास सिंह बरोई पिता स्व० सुरेश सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 227/ K RBC कलकत्ता 700028, हुक्का पीते हुये मिला जिसे पूछताछ करने पर आदित्य फार्म हाउस के संचालक के द्वारा लोगो को बर्थडे पार्टी में हुक्का पिलवाना बताया फार्म हाउस के संचालक की पतासाजी की गयी जो पुलिस को देखकर फरार हो गया मौके पर विकास सिंह बरोई के कब्जे से 09 नग हुक्का सेट जिसमें फलेवर सहित पूरा संसाधन लगा हुआ मिला।

जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 21(1) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विजापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) 2003 का उल्लंघन करना पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई