उत्कर्ष केशवानी ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश में 9वीं रैंक लाकर किया बिलासपुर को गौरवान्वित

बिलासपुर, छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में बिलासपुर के उत्कर्ष केशवानी ने 97.8% अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर 9वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मंगला के छात्र उत्कर्ष ने यह सफलता केवल अंकों में ही नहीं, बल्कि अपनी लगन, आत्मबल और कठिन परिश्रम से भी अर्जित की है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर
उत्कर्ष की सफलता की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह संघर्ष, संकल्प और संयम की मिसाल है। वर्ष 2012 में पिता के निधन के बाद घर की पूरी ज़िम्मेदारी उनकी मां ने अकेले अपने कंधों पर ली। नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत उनकी माता ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

पढ़ाई बना जीवन का लक्ष्य
कुदुदंड निवासी उत्कर्ष का परिवार शिक्षा को सर्वोपरि मानता है। बड़े भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिससे घर में शुरू से ही पढ़ाई का सकारात्मक माहौल रहा। उसी माहौल और अपनी लगन से उत्कर्ष ने खुद को निरंतर आगे बढ़ाया। कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह शानदार परिणाम हासिल किया।

गुरुजनों और माता का आभार
अपनी सफलता का श्रेय उत्कर्ष ने माता, गुरुजनों और आत्मविश्वास को दिया है। उनका कहना है,

“पढ़ाई के प्रति लगन होनी चाहिए और शुरुआत से ही मेहनत करना जरूरी है, तभी सफलता मिलती है।”

आगे का लक्ष्य
उत्कर्ष भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं। उनका यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई