Mahila Congress: राज्यसभा सांसद फूलोदेवी पदाधिकारियों से किया संवाद, संगठन में महिलाओं की भूमिका पर डाला फोकस

Mahila Congress: बिलासपुर। राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम आज बिलासपुर दौरे पर रहीं, जहां कांग्रेस भवन में उन्होंने महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। नेताम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की बात कही। बैठक के दौरान महिलाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों देवी नेताम का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया। कांग्रेस भवन में गूंजते नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में फूलों देवी नेताम ने महिलाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर महिला को समाज में बदलाव की धुरी बनना होगा।इस आयोजन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी,पिंकी बत्रा ,उमा पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button