मवेशी तस्करी करते दो युवक पकड़े गए, 46 मवेशी बरामद

बिलासपुर: मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौहा गांव में मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दो युवक 46 मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे। तस्करों ने फर्जी रसीदें बनाकर मवेशियों की ढुलाई करने की कोशिश की, लेकिन गौ रक्षकों को इस पर शक हुआ।
गौ सेवकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मवेशियों सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और सभी मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।





