Corporation’s action: नगर निगम की कार्रवाई, ठेले-गुमटियां जब्त

Corporation’s action: बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने अमेरी चौक और श्रीराम केयर हॉस्पिटल रोड में किराए पर लगाए गए ठेलों को जब्त किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ये ठेले न केवल बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे, बल्कि सड़क पर खड़े होने की वजह से यातायात में गंभीर बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

इस कार्रवाई के दौरान अमेरी चौक के पास महेश नामक व्यक्ति द्वारा किराए पर दिए गए ठेले जब्त किए गए। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार का अवैध व्यवसाय न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि सड़क पर ठेले खड़े करने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। इसी तरह श्रीराम केयर हॉस्पिटल रोड में भी हाथ ठेलों के कारण आए दिन ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेलों को हटवाया और उन्हें जप्त करने की प्रक्रिया पूरी की। निगम ने साफ कर दिया है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई