जामपाली में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम जामपाली में बलराम दास उर्फ बल्लू (उम्र 36 वर्ष), निवासी पुसल्दा को 6 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में प्लास्टिक की जरिकेन में शराब छिपाकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 900 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, भानु चन्द्रा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई