Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Statement by Deepak Baij: पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे स्व. दिनेश मिरानिया के घर, कहा-शहीद का दर्जा दे सरकार

Statement by Deepak Baij: रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज रविवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए स्व. दिनेश मिरानिया के निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जहां उन्होंने सरकार से स्व. दिनेश मिरानिया को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि, सरकार से स्व. दिनेश मिरानिया को शहीद का दर्जा दे। आतंकियों ने परिजनों के सामने ही उन्हें गोली मारी थी। इस दिल दहला देने वाली घटना को 13 दिन से अधिक हो गए। लेकिन अब तक केंद्र सरकार कोई कड़ा निर्णय नहीं ले सकी। मिरानिया परिवार चाहता है कि, उनको न्याय मिले। पीड़ित परिवार भी चाहता है कि, उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। राज्य सरकार को तुरंत निर्णय कर शहीद का दर्जा देना चाहिए।

केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने श्री बैज ने कहा कि, यह मांग कांग्रेस की थी। लेकिन तब बीजेपी नेता राहुल गांधी को बुरा भला कहते थे। लेकिन अब मोदी सरकार ने यह निर्णय लेकर कांग्रेस के सामने घुटना टेका है। यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। संविधान यात्रा करेंगे तो हम यह बात लोगों को भी बताएंगे।

नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, नक्सल समस्या का समाधान हर कोई चाहता है। लेकिन आदिवासियों और बस्तर के बर्बादी के तर्ज पर नहीं। पहले भी कई बार कहा गया है कि, नक्सल समस्या 1 साल में खत्म हो जाएगा। हो सकता है अडानी के लिए बस्तर साफ किया जा रहा हो, या सच में नक्सलियों का खत्म चाह रहे हों। लेकिन यह तो स्पष्ट है ये जी जान से लगे हुए है. छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा की ओर लगे हुए है।

मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा के नेता इंतज़ार में दुबले होते जा रहे हैं। प्रदेश के सीनियर नेता जिन्हें मंत्री बनाना है वो दुबले हो रहे है। इसलिए जल्द निर्णय लेना चाहिए। RSS और बीजेपी के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। नागपुर लॉबी और गुजरात लॉबी के बीच तलवार खींच गया है। जब तक समाधान नहीं होगा, बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने इंतज़ार देश कर रहा है। कश्मीर में आतंकवाद की घटना में लगभग 28 लोगों की मौत हुई। सर्वदलीय बैठक में PM का उपस्थित नहीं होना निराशाजनक है। वो बिहार गए, लेकिन ऑल पार्टी मीटिंग में नहीं आए। सरकार के ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा था 1 सर के बदले 10 सर काट के लायेंगे। लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं। भारत की अस्मिता पर कोई हाथ डाले तो मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। आज आयरन लेडी इंदिरा गांधी को पूरा देश याद कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई