कोटा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डाक बंगला इलाके में एक युवक को भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि करगी रोड के डाक बंगला इलाके में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू नाम के युवक को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 48 पाव देशी प्लेन शराब और 52 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोटा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button