सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, नशा और रफ्तार बनी युवक की मौत की वजह

सरगुजा। पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार और नशे में बाइक चला रहे युवक सुलेश मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुलेश पल्सर बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था और नशे की हालत में था। बाइक अनियंत्रित होकर पहले सड़क पर लगे बेरिकेट्स से टकराई, फिर सामने खड़ी एक पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई