जगदलपुर में सड़क हादसा, महिला टीचर की मौत

जगदलपुर। नेशनल हाईवे 63 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा में CRPF कैंप के पास हुआ।

बताया गया कि एक तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड से आकर बुलेट को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुलेट पर सवार प्रेमलता तामो (48) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमलता दंतेवाड़ा जिले के चितालंका गांव की रहने वाली थीं और एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं।

हादसे में बुलेट चला रहे युवक दयानंद समर्थ (28) को गंभीर चोटें आई हैं। वह भी दंतेवाड़ा का ही निवासी है।

गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई