दुर्ग में घर में आग लगाने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में एक घर को जलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 अप्रैल की रात की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनीष यादव (25) ने अपने साथी राहुल सिंह पर हुए हमले का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। घटना वाली रात 8-10 युवक एक घर के बाहर पहुंचे। कुछ के हाथ में चाकू था और कुछ डीजल की बोतल लेकर आए थे। उन्होंने घर पर डीजल फेंककर आग लगाने की कोशिश की और धमकी दी कि “राहुल भाई को मारा है, अब तुम सबको जलाकर मारेंगे।”

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने कहा कि उन्हें यह सब करने के लिए ‘बजरंगी भाई’ ने भेजा है। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए, जिसके बाद सभी हमलावर भाग गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और आठ नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चाकू और डीजल की जर्किन भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button