रायपुर में 7 मई से लगेगा समर टेबल टेनिस कैंप, 6 से 18 साल के बच्चे ले सकेंगे भाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ और जिला रायपुर के सहयोग से 7 मई से 7 जून तक सप्रे शाला हॉल में समर टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कैंप हर दिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा।

शिविर में 6 से 18 साल के बच्चों को टेबल टेनिस की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक व्यायाम भी सिखाए जाएंगे, जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके।

इस ट्रेनिंग कैंप में कोचिंग देने वाले अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। इनमें आईटीटीएफ लेवल-1 कोच और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण निरापुरे, मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी पीएन मजूमदार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशुमान शर्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष शर्मा शामिल हैं।

इच्छुक बच्चे और उनके अभिभावक तय तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई