तेलीबांधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर – 1 की मौत, 3 घायल

रायपुर। शुक्रवार सुबह तेलीबांधा इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद भी वे रुके नहीं और कार को तेजी से भगाकर ले गए। रास्ते में उन्होंने सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और कई खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।
घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और कार व आरोपियों की तलाश जारी है।





