कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 5वीं का रिजल्ट 88.97% और 8वीं का 78.79%
बिलासपुर : जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को सुबह 11 बजे रिजल्ट की घोषणा की गई।
कक्षा 5वीं में जिले के कुल 26,028 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 23,157 छात्र पास हुए। इसमें 20,909 छात्र प्रथम श्रेणी, 2,125 छात्र द्वितीय श्रेणी और 123 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। कुल पास प्रतिशत 88.97% रहा।
वहीं, कक्षा 8वीं में 30,500 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,677 छात्र पास हुए। इनमें 17,825 छात्र प्रथम श्रेणी, 5,478 द्वितीय और 374 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 78.79% रहा।
परिणाम की घोषणा बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर में की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार, डीईओ आनंद जायसवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिले के छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं। कलेक्टर ने कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग और मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे भविष्य में और बेहतर कर सकें।





