बिलासपुर: एनएसएस कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में प्रो. दिलीप झा गिरफ्तार

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में नामजद तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। कोटा पुलिस ने दिलीप झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके अलावा 8 अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।
यह मामला 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर से जुड़ा है। शिविर में 159 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 31 मार्च को ईद के दिन सुबह कुछ हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाई गई थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।





