दुर्ग: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में मनाया बोरे-बासी तिहार, श्रमिकों को किया नमन

दुर्ग। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर आज भिलाई के संत विजय ऑडिटोरियम में बोरे-बासी तिहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के सम्मान में अपना साथ जताया।

इस मौके पर भिलाई महापौर नीरज पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बोरे-बासी का स्वाद लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्रम का सम्मान ही समाज की असली पहचान है।”

दीपक बैज ने कहा कि बोरे-बासी न सिर्फ छत्तीसगढ़ की परंपरा है, बल्कि यह मेहनतकश मजदूरों के सम्मान की प्रतीक भी है। इस तिहार के जरिए श्रमिकों के परिश्रम, संस्कृति और संघर्ष को याद किया गया।

भूपेश बघेल ने भी कहा कि मजदूर वही हाथ हैं जो अपने पसीने और मेहनत से देश का भविष्य गढ़ते हैं। बोरे-बासी खाकर हम उनके योगदान को नमन करते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button