दिव्यांग बच्चों का स्कूल बंद, भविष्य पर संकट

जबलपुर शहर के राइट टाउन इलाके में स्थित जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन को अचानक बंद करने का फैसला लिया गया है। यह स्कूल पिछले कई सालों से मंदबुद्धि और मूकबधिर बच्चों की शिक्षा का सहारा बना हुआ था।

स्कूल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने से पहले स्कूल बंद कर दिया जाएगा। इसका सीधा असर उन बच्चों पर पड़ेगा जो विशेष देखभाल और वातावरण में ही पढ़ाई कर पाते हैं।

 

 

इन बच्चों को एक खास माहौल और शिक्षकों की समझ की जरूरत होती है। सालों से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई से बल्कि अपने शिक्षकों से भावनात्मक जुड़ाव भी हो गया है। ऐसे में स्कूल बंद होने से उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि आसपास के किसी इलाके में ऐसा दूसरा कोई स्कूल नहीं है, जहां ये बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

बच्चों के अभिभावक बेहद परेशान हैं और उन्होंने जिले के कलेक्टर से मिलकर मदद की मांग की है। उनका कहना है कि अगर यह स्कूल बंद हुआ तो उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य दोनों ही अंधकार में डूब जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई