Aaj ka rashifal, Wednesday 30 April 2025: जानिए! कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

Aaj ka rashifal, Wednesday 30 April 2025: व्यापार-भविष्य:- वैशाख शुक्ल तृतीया को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से धनियां, लालमिर्च, जीरा, दाख,जायफल, लोंग, के भाव में तेजी होगी. ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, के भाव में नरमी रहेगी. भाग्यांक 2614 है.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
बुध ता. 30 भद्रा 4 बजकर 55 मिनिट रातअंत से प्रारम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रातअंत तक, मां आनंदमयी जयंती, ग्राम जयंती.

मेष– आज का दिन अनुकूल रहेगा. शुभ कार्यो में खर्च होगा. रूका हुआ काम बनेगा. सुख सौहार्द्र बना रहेगा. सुखद संदेश प्राप्त हो सकता है.

वृषभ– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. नौकरी में उत्साह रहेगा. समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. मांगलिक कार्य पर विचार विमर्श होगा.

मिथुन– कोई समस्या हल होगी. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा.

कर्क– नया कार्य सामने आयेगा. किसी तरह की चोट लग सकती है, किन्तु अधिक चिन्ता की बात नहीं रहेगी. अतिथि आगमन हो सकता है.

सिंह– पारिवारिक विवाद हो सकता है. कामकाज अधूरा रहेगा. सोचे हुये कार्य में विलंब होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

कन्या- पारिवारिक चिन्ता रहेगी. कामकाज अधूरा होगा. दूर गये मित्र के सम्बन्ध में शुभ समाचार प्राप्त होगा. लापरवाही न करना हितकर रहेगा.

तुला- लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी. खरीदी में सावधानी रखकर कार्य करें. मनोवांछित कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रवास हो सकता है .

वृश्चिक- वाहन सुख मिलेगा. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी.

धनु– कामकाज पूरा होगा. कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में प्रयास सफल होगा. व्यवसाय, खरीदी बिक्री में सतर्कता रखें. पदोन्नति आदि का योग है.

मकर– कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. आमदानी के जरिये बढे़गे. गफलतबाजी से बचने का प्रयास करें. धैर्य रखें.

कुम्भ– मन में प्रसन्नता रहेगी. सुखद समाचार मिलेगा. व्यय अधिक होगा. आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. अतिथि आगमन का योग है.

मीन– अनावश्यक विवादों को टालें. न्यायालयीन मामलों में सतर्कता रखें. फिजूल की दौड़धूप अधिक होगी. कार्यो की व्यस्तता रहेगी. यश प्राप्त होगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अचानक धनलाभ का योग है. सत्ता सुख मिलेगा. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. सामंजस्य बना रहेगा. वाणी में मधुरता आयेगी. वर्ष के मध्य में संतान पक्ष से खुश खबरी मिलेगी. कोई नया दायित्व सम्हालना पडेगा. प्रभाव बना रहेगा. नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. वर्ष के अन्त में मित्रों से मतभेद होगा. व्यापार में अनिश्चय पूर्ण स्थिति निर्मित होगी. घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में अनिश्चय पूर्ण स्थिति का सामना करना होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों से मतभेद होगा. व्यापार में सफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को प्रभाव में वृद्धि होगी. नवीन समाचार की प्राप्ति होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रसन्नता रहेगी.मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद हो सकता है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से सुख मिलेगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई