ये हैं बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स, जिनके डांस के फैंस हैं दिवाने

मुंबई। 29 अप्रैल को दुनियाभर में इंटरनेशनल डांस डे सेलिब्रेट किया जाता है… तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स के बारे में.. जिनके डांस के फैंस दिवाने हैं..
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे शानदार डांसर में से एक हैं वे अपनी कला में जान डाल देती हैं. वे जब नाची हैं तो हर कोई उन्हें मंत्रमुग्ध होकर देखता रहता है. हालाँकि अब अपने शो डांस विद माधुरी के साथ कई डांस क्लास लेती हैं, लेकिन धक-धक गर्ल ने कथक की ट्रेनिंग तब शुरू कर दी थी जब वह केवल तीन साल की थीं.
बॉलीवुड की यंग जनरेशन की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर डांस मूव्स को परफेक्ट बनाने के मामले में अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी से किसी भी तरह से कम नहीं है. बॉलीवुड के सभी नए सितारों की तरह जाह्नवी भी एक ट्रेंड कथक डांसर हैं.
बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा भी अपने डांस को लेकर दीवानी हैं. सारा रेग्यूलर डांस क्लास लेती हैं और अपने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करती रहती हैं.
बरेली की बर्फी एक्ट्रेस कृति सेनन भी एक ट्रेंड कथक डांसर हैं. यही कारण है कि कृति किसी भी डांस परफॉर्मेंस में शानदार प्रदर्शन करती हैं, चाहे वह वेस्टर्न हो या क्लासिकल डांस.
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा भी ट्रेंड डांस हैं. वे कंटेम्परेरी डांस फॉर्म में मास्टर हैं साथ ही सान्या बैले की भी ट्रेंड डांसर हैं.





