कनाडा चुनाव में हार के बाद जगमीत सिंह ने दिया इस्तीफा

दिल्ली। कनाडा के आम चुनाव में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के नेता जगमीत सिंह अपनी सीट ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नबी सेंट्रल से लिबरल पार्टी के उम्मीदवार वेड चांग से हार गए। इस हार के बाद उन्होंने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया।

जगमीत सिंह को मात्र 27% वोट मिले, जबकि वेड चांग को 40% से ज्यादा वोट मिले। इस चुनाव में एनडीपी की स्थिति इतनी खराब रही कि वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी खोने जा रही है। कनाडा में राष्ट्रीय दर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम 12 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन एनडीपी इस लक्ष्य को नहीं छू सकी।

यह रात डेमोक्रेट्स के लिए निराशाजनक: जगमीत सिंह

चुनाव परिणामों के बाद जगमीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, कि

“यह रात न्यू डेमोक्रेट्स के लिए निराशाजनक है। लेकिन हम तब तक नहीं हारते जब तक हम खुद हार मान लें।” उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई हो, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी और उसके विचारों पर भरोसा है।

लिबरल पार्टी फिर सत्ता में

इस चुनाव में लिबरल पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली है। लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने में सफलता पाई है। पहले के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को हार मिली थी और उन्होंने जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। अब मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने हैं। जगमीत सिंह को खालिस्तान समर्थक माना जाता रहा है, और उनकी हार को इस विचारधारा की जनता द्वारा अस्वीकृति भी माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई