Loot in Bilaspur: दिनदहाड़े युवती से मोबाइल लूट, दोपहिया सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Loot in Bilaspur: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। कुदुदण्ड तुलजा भवानी मंदिर के पास रहने वाली सुष्मिता, जो कि एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं, 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटी थीं।

घर के पास वह अपनी छोटी बहन से बातचीत कर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुट गई है। ऐसे में पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई