Poacher arrested: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगली सुअर का शिकार करने वाले एक नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Poacher arrested: बालोद। गुरुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जंगली सुवर का शिकार कर बेचने के फिराक में लगे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की बालोद टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों के कब्जे से 20 किलो सुअर का मांस बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह दुर्ग जिले के पाउवारा गांव के नाबालिग समेत दो युवक नारागांव में जंगली सुअर का शिकार करने के बाद मांस को काट कर बेचने के फिराक में थे। यह घटना बड़भूम सहायक परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारागांव के जंगल कक्ष क्रमांक 46 की है। इसकी जानकारी वन महकमे को लग गई। बिना देरी के वन विभाग की टीम रवाना हुई और घेरा बंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही दोनों के कब्जे से लगभग 20 किलों जंगली सुवर का कटा हुआ मांस और मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।

वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपियों ने जंगली सुवर का शिकार कहां से किया और इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई