धमतरी: सुशासन तिहार में पुलिस को मिले 241 आवेदन, 93 का हुआ समाधान

धमतरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी सुशासन तिहार में लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को बैठक के दौरान निर्देश दिए थे कि सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में मिलाकर कुल 241 आवेदन पुलिस विभाग को प्राप्त हुए हैं।
इनमें से 93 आवेदनों का समाधान कर दिया गया है। प्राप्त आवेदनों में कुछ शिकायतें थीं और कुछ मांगों से जुड़े हुए थे। इसके अलावा 128 आवेदन दूसरे विभागों से संबंधित पाए गए, जिन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। फिलहाल सिर्फ 20 आवेदन ही लंबित हैं, जिनका भी जल्द निराकरण किया जा रहा है।
सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का मौका मिला है और अधिकारी भी त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।





